पदक विजेताओं को नौकरी के लिए खेल विभाग में देनी होगी 5 साल सेवा

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में खेल निदेशक दीप्ति सिंह ने दी जानकारी 243 खिलाड़ियों को मिलनी है सरकारी

पदक विजेताओं को नौकरी के लिए खेल विभाग में देनी होगी 5 साल सेवा

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय खेलों (नेशनल गेम्स) में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को पांच साल खेल विभाग में नौकरी अनिवार्य करने की तैयारी जा रही है। इसके लिए खेल विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत इन खिलाड़ियों को नियुक्ति के बाद शुरुआती 5 वर्षों तक खेल विभाग में ही अपनी सेवाएं देनी होंगी। हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत में खेल निदेशक दीप्ति सिंह ने यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार पदक विजेता 243 खिलाड़ियों को नौकरी देने की तैयारी कर रही है। खेल निदेशक ने बताया कि खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

वित्त, युवा कल्याण, खेल और परिवहन विभाग ने इसके लिए खाली पदों का ब्योरा उपलब्ध करा दिया है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अब इस प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट में लाने की तैयारी है। खेल विभाग द्वारा तैयार किए गए नए नियमों के पीछे का उद्देश्य खिलाड़ियों के खेल और अभ्यास को निरंतर बनाए रखना है। खेल विभाग में 5 साल की अनिवार्य सेवा के दौरान खिलाड़ी नियमित अभ्यास के साथ-साथ राज्य और देश के लिए नए पदक जीतने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। विभाग ने इस नए नियम का प्रस्ताव तैयार कर अंतिम स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि शासन से मंजूरी मिलते ही इस काम शुरू कर दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपदक विजेताओं को नौकरी के लिए खेल विभाग में देनी होगी 5 साल सेवा