नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

हिन्दुस्तान, हरदोई
share

हरदोई, संवाददाता। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोष सिद्ध होने पर अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट दिनेश गौड़ ने अभियुक्त सुनील कुमार को 10 वर्ष के क

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

हरदोई। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट दिनेश गौड़ ने दोषी सुनील कुमार को 10 साल कैद और 50 हजार जर्माना लगाया है। कोर्ट ने अर्थदंड की 90 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को देने का आदेश भी दिया है। विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार शुक्ला के अनुसार बेनीगंज थाने में वर्ष 2017 में दर्ज मुकदमे में आरोप था कि नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर सुनील कुमार चंडीगढ़ ले जाया गया। वहां वह आरोपी के साथ रही। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। चिकित्सीय परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

बाद में उसने बच्चे को जन्म दिया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पीड़िता, उसकी मां समेत अन्य गवाहों के बयान कराए। इसके अलावा चिकित्सीय और दस्तावेजी साक्ष्य भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा