प्रोजेक्टर मंगाया, पैकेट में निकली खाद
हिन्दुस्तान, महाराजगंज
महराजगंज के कोल्हुई कस्बे में, रामअचल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए 1100 रुपये में ऑनलाइन मिनी प्रोजेक्टर मंगवाया। लेकिन जब उन्होंने पैकेट खोला, तो उसे 200 ग्राम खाद मिली। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है और सामान या पैसे की वापसी की मांग की है।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई कस्बे में रह रहे गोरखपुर निवासी रामअचल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए करीब 1100 रुपये में ऑनलाइन मिनी प्रोजेक्टर मंगाया। मंगलवार को पैकेट खोलने पर प्रोजेक्टर की जगह करीब 200 ग्राम खाद मिली। उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराते हुए सामान या भुगतान वापस कराने की मांग की है।


