पत्नी को मरा बताकर की दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इकदिल के एक युवक ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी महिला से शादी कर ली। पहली पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भावस्था के दौरान प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुर को गिरफ्तार किया है।

पत्नी को मरा बताकर की दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज

इकदिल। एक युवक ने अपनी जिंदा पत्नी को मरा बताकर दूसरी महिला से शादी कर ली। पहली पत्नी ने पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गर्भावस्था में प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव चितभवन निवासी रोजिश मंसूरी पुत्री सरफुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च 2022 को उसका निकाह नई बस्ती इकदिल निवासी अरशद खान से हुआ था। आरोप है कि शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च करने और जेवर, घरेलू सामान व वाहन के लिए 12 लाख रुपये देने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त 20 लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

महिला का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान उसका समुचित इलाज नहीं कराया गया और 18 सितंबर 2024 को मारपीट के कारण गर्भस्थ शिशु को चोट पहुंची। वह मायके वालों के साथ चली गई। आरोप लगाया कि पति ने बिना तलाक दिए उसे सड़क दुर्घटना में मृत बताकर 21 जून 2025 को दूसरी महिला से निकाह कर लिया। इसी विवाद को लेकर 25 जून 2026 को अरशद के क्लीनिक पर दोनों महिलाओं के पहुंचने के दौरान हंगामा हुआ था। उस मामले में महिला के ससुर फिरोज खान ने तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप लगाते हुए रोजिश, उसके माता-पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तब सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब दस दिन बाद जमानत पर रिहा होने के बाद रोजिश ने पति अरशद खान, ससुर फिरोज खान, सास नसरीन बेगम समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससूर फिरोज खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।