बीवी को दिया तीन तलाक, ‘वो’ के साथ लिव इन

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

करारी कस्बे में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरी युवती के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगा। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उसे धमकाया जाता है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

बीवी को दिया तीन तलाक, ‘वो’ के साथ लिव इन

करारी कस्बा निवासी एक युवक अपनी बीवी को तीन तलाक देने के बाद दूसरी युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। वह अपनी मां व बहन संग मिलकर पत्नी को धमकी भी देता है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के गौसिया उर्फ घोषिया गांव की समरीन बानो पुत्री मो. मोइन ने बताया कि उसका निकाह करीब 12 साल पहले करारी के मो. हारुन वारसी से हुआ था। पीड़िता के मुताबिक, ससुर इसराइल की मौत के बाद पति मोइन व सास चांदतारा बानो ने पिटाई कर उसको घर से निकाल दिया।

आरोप है कि 12 जुलाई को पति ने फोन करके तीन तलाक दे दिया। इसके बाद अब वह दूसरी युवती के साथ अपने घर में ही रह रहा है। पीड़िता कभी ससुराल जाती है तो पति, सास के साथ नंद शबनम भी उसको धमकी देती है। परेशान होकर पीड़िता ने गुरुवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीवी को दिया तीन तलाक, ‘वो’ के साथ लिव इन