पहले प्रेमिका के लिए पत्नी को छोड़ा, फिर पत्नी के लिए प्रेमिका को, जानें क्या है हाल
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के शाह टॉकीज के सामने शुक्रवार की शाम पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। पत्नी अपनी मां के साथ थी। प्रेमिका से मारपीट कर दी। किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर...
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के शाह टॉकीज के सामने शुक्रवार की शाम पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। पत्नी अपनी मां के साथ थी। प्रेमिका से मारपीट कर दी। किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सिकंदरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी ने परिवार न्यायालय में भरणपोषण का वाद दायर किया है। पत्नी से अलगाव के चलते प्रॉपर्टी डीलर की मुलाकात एक युवती से हो गई। दोनों करीब आ गए। एक बच्चा हो गया। महिला ने बच्चे का हक मांगा तो प्रॉपर्टी डीलर के होश उड़ गए। उन्हें लगा कि पत्नी ही अच्छी थी। वह पत्नी के पास पहुंच गया। प्रेमिका को पता चला तो उसने दुराचार का मुकदमा लिखा दिया।
शरीर में ही छिपा आत्महत्या को उकसाने वाला जीन
तब से प्रॉपर्टी डीलर पत्नी और प्रेमिका के बीच झूल रहा है। वह चाहता है कि दोनों ही उसे माफ कर दें। उसे कानूनी शिकंजे से बचा लें। वह शुक्रवार को प्रेमिका के साथ मार्केट आया था। संयोग से पत्नी वहां से गुजर रही थी। सास भी साथ थीं। पत्नी रुक गई। प्रेमिका से हाथापाई हो गई। पुलिस पति-पत्नी को थाने ले गई। पत्नी ने पति से समझौता कर लिया। उसे अपने साथ ले गई। शनिवार को प्रेमिका हरीपर्वत थाने पहुंची।
पुलिस को बताया कि जिससे अफेयर था उसकी पत्नी ने जीना हराम कर दिया है। उसके साथ मारपीट की गई। बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया गया। वह चाहती है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
1978 में बाप के साथ मिलकर चुराया था बकरा, जानें 41 साल बाद क्या हुआ
प्रेमिका ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, घायल
थाना न्यू आगरा निवासी एक महिला का पति जूते का कारोबार करता है। महिला का आरोप है कि एक बाहरी महिला ने उसके पति को तीन साल से फंसा रखा है। उसने बच्चों का वास्ता देकर अपने पति को समझाया। दो दिन से पति उस महिला के पास नहीं गया। उस महिला का फोन आया। ब्लैकमेल करने लगी। पत्नी शनिवार को उस महिला के घर उसे समझाने पहुंची। महिला से अपने पति का पीछा छोड़ने के लिए कहा। महिला और उसके परिजनों ने उसे बेरहमी से पीटा। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।