डुमरी में सांप ने युवक को डंसा, सदर में भर्ती
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गुमलागुमला के डुमरी थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय सुधीर मिंज को खेत जाते समय सांप ने डंसा। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया।

गुमला। डुमरी थाना क्षेत्र के टांगर टोली निवासी 42 वर्षीय सुधीर मिंज को शुक्रवार सुबह खेत जाने के दौरान सांप ने डंस लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें पहले डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई गई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


