ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशममता सरकार पर राज्यपाल धनखड़ का आरोप- पुलिस, प्रशासन राजनीतिक रूप से प्रतिबद्ध

ममता सरकार पर राज्यपाल धनखड़ का आरोप- पुलिस, प्रशासन राजनीतिक रूप से प्रतिबद्ध

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस और प्रशासन राजनीतिक रूप से प्रतिबद्ध है, जो लोकतंत्र की मौत की दस्तक है। एक के बाद ट्वीट कर धनखड़ ने राज्य की कानून एवं...

ममता सरकार पर राज्यपाल धनखड़ का आरोप- पुलिस, प्रशासन राजनीतिक रूप से प्रतिबद्ध
एजेंसी,कोलकाताSun, 23 Aug 2020 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस और प्रशासन राजनीतिक रूप से प्रतिबद्ध है, जो लोकतंत्र की मौत की दस्तक है। एक के बाद ट्वीट कर धनखड़ ने राज्य की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को खतरनाक करार दिया। इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर ''अवैध बम बनाने की खुली छूट'' संबंधी रिपोर्ट का हवाला भी दिया।

राज्यपाल ने कहा कि लोकसेवक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं। उन्होंने कहा, राजनीतिक रूप से प्रतिबद्ध पुलिस और प्रशासन लोकतंत्र की मौत की दस्तक है। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन का सत्तारूढ़ दल के दरवाजे पर खड़े रहना और विपक्ष का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को आरोप लगाया कि राजभवन को सर्विलांस पर रखा गया है और यह कदम संस्था की पवित्रता को कम करने वाला है। पिछले एक साल में टीएमसी सरकार के साथ कई मुद्दों पर तनाव के बाद यह चौंकाने वाला दावा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य में अराजकता बरकरार है। 

धनखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि राजभवन सर्विलांस पर है। यह राजभवन की शुचिता को कमतर करने वाला है। मैं इसकी शुचिता की रक्षा के लिए हर कोशिश करूंगा।

एक दिन पहले ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाम को राजभवन में परंपरागत समारोह से मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को लेकर धनखड़ ने उनकी आलोचना की। राज्यपाल ने कहा कि समारोह में बनर्जी की अनुपस्थिति से वह 'स्तब्ध' हैं और इसके बारे में कुछ कहने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें