ममता ने चिकित्सा रिकॉर्ड सार्वजनिक करने पर नोटिस भेजा
--पूर्व सीएम के पैर में चोट लगने का है मामला --शुभेंदु ने ममता के दावे

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसएसकेएम अस्पताल और बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज को सोमवार को कानूनी नोटिस भेजा। बनर्जी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 के उनके चिकित्सा रिकॉर्ड उनकी अनुमति के बिना सार्वजनिक किए गए। एक दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि ममता बनर्जी ने वर्ष 2021 में नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पैर में चोट लगने का झूठा दावा किया था। मुख्यमंत्री ने उनकी रिपोर्ट भी सार्वजनिक तौर पर दिखाई थी। इसके बाद बनर्जी के वकील अरका नाग ने ईमेल के जरिए एसएसकेएम के निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक तथा बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख को नोटिस भेजा।
सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने इस बात पर स्पष्टीकरण मांगा कि उनकी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंची।

