ममता बनर्जी ने राहुल गांधी के आरोपों का उपहास उड़ाया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को बुधवार को खारिज कर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय चुनाव से पहले राहुल के न्यूनतम आय वायदे पर कोई...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को बुधवार को खारिज कर दिया।
उन्होंने राष्ट्रीय चुनाव से पहले राहुल के न्यूनतम आय वायदे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
ममता ने कहा, ‘उन्होंने (राहुल) वही कहा है जो महसूस किया। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी। मैं इस बारे में क्या कहूंगी?’ न्यूनतम आय के राहुल के वादे के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा, ‘उन्होंने (कांग्रेस) एक घोषणा की है और हमारे लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।’
राहुल ने पिछले हफ्ते मालदा में एक चुनावी रैली में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।
उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि बंगाल में कोई बदलाव नहीं हुआ और ममता के कार्यकाल में राज्य में कोई विकास नहीं हुआ।


