आखिर दिल्ली पुलिस कर क्या रही है: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने सीजेपी नेता अभिजीत दीपके की पुलिस हिरासत की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को दबाया जा रहा है। द्रमुक सांसद कनिमोझी ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने पर केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि प्रभावित लोगों को न्याय देकर उनके नाम फिर से सूची में शामिल किए जाने चाहिए।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सीजेपी नेता अभिजीत दीपके की पुलिस हिरासत की आलोचना करते हुए कहा कि लोगों को जबरन दबाया जा रहा। एक्स पर पोस्ट में ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली पुलिस आखिर कर क्या रही है? उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में हमारे युवाओं को शांतिपूर्ण तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए हिरासत में लिया जा रहा है। केंद्र सरकार अब पूरी पीढ़ी को चुप कराने के लिए डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है। मतदान के अधिकार से रोका जा रहाचेन्नई, एजेंसी। द्रमुक सांसद कनिमोझी ने शुक्रवार एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की।
उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी आवाज उठाने वाले लोगों को केंद्र सरकार देश विरोधी करार दे देती है। सरकार को संसद पर भरोसा नहीं है। वे संसद के सत्र के दिनों की संख्या लगातार कम करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उन सभी को न्याय मिलना चाहिए और उनके नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल किए जाने चाहिए।..........

