परिसीमन प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार: खरगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिसीमन से जुड़े नए प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी दलों और संबंधित पक्षों को विचार-विमर्श का पर्याप्त समय मिलना चाहिए और व्यापक प्रभाव वाले संविधान संशोधन विधेयक को संसद में जबरन पारित नहीं कराया जाना चाहिए। खरगे ने संसद सत्रावसान में देरी पर भी चिंता जताई।

परिसीमन प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद के मानसून सत्र को औपचारिक रूप से समाप्त करने में हो रही देरी का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि परिसीमन से जुड़े किसी भी नए प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यापक प्रभाव वाले संविधान संशोधन विधेयक को संसद में जबरन पारित कराने की कोशिश न की जाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 13 अगस्त को संसद के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए 64 दिन हो चुके हैं, लेकिन दोनों सदनों का सत्रावसान अब तक नहीं किया गया है।

खरगे ने स्थिति को अभूतपूर्व बताते हुए कहा, उन्होंने परिसीमन से संबंधित किसी भी संविधान संशोधन विधेयक को पेश करने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए 11 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। खरगे ने कहा कि आपने ऐसा नहीं किया। इसके बाद आपने 14 अप्रैल की देर शाम विधेयकों को सार्वजनिक किया और 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया। परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक 17 अप्रैल को लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में नाकाम रहा। इसके बाद उन्होंने 16 जुलाई और 27 अगस्त को फिर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग दोहराई। अब वह चौथी बार यह अनुरोध कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि कृपया संसद में विचार के लिए अंतिम रूप देने से पहले अपने नए प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं। सभी राजनीतिक दलों को आपस में विचार-विमर्श करने और अन्य सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरिसीमन प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार: खरगे