आवासीय विद्यालय में चलाया गया मलेरिया जांच अभियान

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। आवासीय विद्यालय में चलाया गया मलेरिया जांच अभियान आवासीय विद्यालय में चलाया गया मलेरिया जांच अभियान आवासीय विद्यालय में चलाया गया

आवासीय विद्यालय में चलाया गया मलेरिया जांच अभियान

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरैयाहाट प्रखंड के आवासीय विद्यालयों में मलेरिया जांच अभियान चलाया गया है।‌ शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जांच कैम्प लगाकर बुखार व मलेरिया लक्षण के 11 बच्चियों का मलेरिया जांच किया गया। बताया गया कि कृष राज मिशन विद्यालय जियाजोर में 04, नवोदय विद्यालय हंसडीहा में 30, वनस्थली आवासीय विद्यालय हंसडीहा में 28 व संत फ्रांसिस विद्यालय हंसडीहा में 09 बच्चों का जांच किया गया है। बताये कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की मलेरिया जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आवश्यकतानुसार रैपिड मलेरिया टेस्ट के माध्यम से जांच के साथ मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम की जानकारी भी दी जा रही है। यह अभियान प्रखंड के सभी एमपीडब्ल्यू एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि बुखार या मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर वे तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।‌

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।