अनियंत्रित मलेरिया पर बैठक शुरू, उपायुक्त कर रहे नियंत्रण उपायों की समीक्षा
पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया नियंत्रण के लिए किए गए अभियान की समीक्षा की जा रही है। पिछले दो सप्ताह में 1,04,459 लोगों की जांच की गई, जिसमें मलेरिया पीड़ितों की दर 1.96% पाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्विलांस, जांच और उपचार का व्यापक कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया नियंत्रण को लेकर छेड़े गये अभियान के बाद की स्थिति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त आज स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जिले में विगत दो सप्ताह में 1,04,459 लोगों की जांच की जा चुकी है जिसमें मलेरिया पीड़ितों की दर मात्र 1.96% पायी गई है। जिले में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सर्विलांस, जांच एवं उपचार अभियान संचालित किया जा रहा है। 29 जून 2026 से 12 जुलाई 2026 तक जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों एवं सदर अस्पताल के माध्यम से कुल 1,04,459 लोगों की मलेरिया जांच की गई।
इनमें 96,478 आरडीटी तथा 7,981 स्लाइड जांच शामिल हैं।इस अवधि में कुल 1,895 मलेरिया पॉजिटिव मरीज पाए गए, जिनमें 1,491 प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम और 353 प्लाज्मोडियम विवैक्स तथा 51 मिश्रित संक्रमण के मामले शामिल हैं।


