मुरादाबाद से चार एसडीएम गए, दो ही मिले
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादमुरादाबाद जिले में उप जिला अधिकारियों के तबादले की एक लंबी सूची जारी की गई है। इसमें शहर के चार एसडीएम का तबादला हुआ है, जबकि दो नए एसडीएम को नियुक्त किया गया है। प्रीति सिंह को सहायक निदेशक बनाया गया। अन्य स्थानांतरण में न्यायिक एसडीएम अमित सिंह को सहारनपुर भेजा गया है।

प्रदेश स्तर से उप जिलाधिकारियों के तबादले की जारी भारी भरकम लिस्ट में मुरादाबाद के चार एसडीएम का तबादला हो गया। वहीं मुरादाबाद को दो एसडीएम मिले हैं। मुरादाबाद में काफी समय तक ठाकुरद्वारा की एसडीएम रहीं प्रीति सिंह जो वर्तमान में एएसडीएम हैं उन्हें लखनऊ में सहायक निदेशक सूडा बनाया गया है। वहीं कांठ में एसडीएम न्यायिक अमित सिंह को सहारनपुर भेजा गया। कांठ में पूर्व में एसडीएम रहे संतदास पंवार को लखीमपुर खीरी भेजा गया। वहीं ठाकुरद्वारा के एसडीएम जितेंद्र वीरबाल को बिजनौर भेजा गया। संभल जिले के गुन्नौर तहसील में एसडीएम वंदना मिश्रा को मुरादाबाद भेजा गया इसी तरह अमेठी से अमित सिंह का भी मुरादाबाद तबादला हुआ है।
ये भी पढ़ें: चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


