पांच एसडीएम के तबादले, चार को मिली तैनाती
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागपतबागपत में रविवार रात को शासन ने पीसीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए। अमरचंद वर्मा, ज्योति शर्मा सहित अन्य अधिकारियों का विभिन्न जिलों में तबादला किया गया है। नए एसडीएम बागपत में जल्द पहुंचकर चार्ज संभालेंगे।

बागपत। शासन ने रविवार की देर रात पीसीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए। बागपत में तैनात एसडीएम अमरचंद वर्मा का चंदौली, ज्योति शर्मा और उनके पति मनीष यादव का कानपुर नगर, निकेत वर्मा का आजमगढ़ और भावना सिंह का बाराबांकी तबादला हुआ है। वहीं, सीतापुर में तैनात एसडीएम बाल कृष्ण सिंह, इटावा में तैनात शिखा सिंह, अलीगढ़ में तैनात दिग्विजय सिंह और कानपुर देहात में तैनात एसडीएम सुरभि शर्मा को बागपत में तैनाती मिली है। एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही नए एसडीएम बागपत पहुंचकर चार्ज संभालेंगे। वहीं, जिनका ट्रांसफर गैर जनपदों में हुआ है, उन्हें यहां से रिलीव किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:यूपी में 181 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर, तबादले की दूसरी लिस्ट जारी; रात को 182 एसडीएम बदले गए थे
ये भी पढ़ें: चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


