रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग बाद भीषण जाम लग गया। सड़क किनारे खराब होकर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक

रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग

रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर गुरुवार रात सड़क हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। सड़क किनारे खराब होकर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक सड़क पर फंस गए और मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। हादसे के बाद रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग के साथ रेणुकूट-हाथीनाला मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात से शुरू हुआ जाम शुक्रवार सुबह तक कई किलोमीटर में फैल गया। बताया गया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे सड़क किनारे एक ट्रक खराब होने के कारण खड़ा था।

इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों ट्रक सड़क पर ही फंस गए। इससे दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक मुर्धवा से रेणुकूट के बीच भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण राहगीरों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह स्कूल जाने के समय जाम और बढ़ गया। कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी काम से जाने वाले लोग भी घंटों वाहनों में फंसे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। हालांकि सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों के फंसे होने के कारण जाम खुलने में काफी समय लग गया। शुक्रवार सुबह क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया गया। करीब 11 बजे के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेणुकूट क्षेत्र में सड़क संकरी और यातायात का दबाव अधिक होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। मार्ग पर किसी वाहन के खराब होने या दुर्घटना होने के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग को चौड़ा कराने के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर किए जाने की मांग की है, ताकि दुर्घटना या वाहन खराब होने की स्थिति में पूरा मार्ग घंटों जाम न रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग