Meerut News: नौचंदी में फर्म पर जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी पकड़ी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: - नौचंदी रामबाग कॉलोनी में बेवरेज एवं कोल्ड ड्रिंक की फर्म पर हुई छापेमारी, एक

Meerut News: नौचंदी में फर्म पर जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी पकड़ी

Meerut News: राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा टीम ने नौचंदी स्थित एक फर्म पर छापेमारी की। घंटों चली जांच पड़ताल में फर्म के खरीद बिक्री रिकॉर्ड में अंतर के साथ ही टैक्स चोरी पकड़ी गई। फिलहाल फर्म की ओर से एक करोड़ रुपया राजस्व जमा कराया गया है। अभी टीम के अधिकारी कब्जे में लिए रिकॉर्ड की जांच पड़ताल करने में जुटे हैं। जीएसटी अधिकारियों के अनुसार नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग कॉलोनी स्थित एक वेबरेज एवं कोल्ड ड्रिंक फर्म पोर्टल पर उपलब्ध आकड़ों की जांच की गई। अपर आयुक्त सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 से वर्ष 2026-27 (माह जून 2026 तक) के आकड़ों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि फर्म की खरीद-बिकी के अंतर पर फर्म के व्यापार स्थल पर 3.45 करोड़ का स्टाक होना चाहिए। परंतु रेकी पर बहुत ही बहुत कम स्टाक देखा गया।

जांच की प्रक्रिया

इस कमी के आधार पर संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा राज्य कर रेंज-बी मेरठ अमित कुमार पाठक द्वारा गठित एसआईबी टीम ने फर्म की जांच की। घंटों चली जांच पड़ताल में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा टीम के अफसर को फर्म में लगभग 28 लाख का कोल्ड ड्रिंक्स/ब्रेवरेज एवं आइसक्रीम का स्टाक पाया। व्यापारी द्वारा प्रस्तुत स्टाक विवरण के सापेक्ष जांच के समय कुल रुपये 3.61 करोड़ का स्टाक कम पाया गया। जांच के दौरान मौके पर ही एक करोड़ का कर जमा किया गया।

एक साल में टैक्स चोरी की घटनाएँ

एक साल में आठवीं बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी

अपर आयुक्त राज्य कर विभाग सुशील कुमार सिंह के निर्देशन में मेरठ जोन में टैक्स चोरी करने वाली पंजीकृत फर्मों पर की जा रही कार्रवाई में एक वर्ष में आठ कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टैक्स चोरी के मामले पकड़े गए हैं। करीब दस करोड़ से अधिक का टैक्स जमा कराया जा चुका है। विभाग के निशाने पर अभी 20 से ज्यादा कंपनियां है, जिनकी मेरठ जोन में रेकी करने के साथ ही जांच होगी।

वर्जन

नौचंदी स्थित रामबाग कॉलोनी में एक फर्म में तीन करोड़ से ज्यादा का स्टॉक कम मिला। खरीद बिक्री के आंकड़ों में अंतर पर एक करोड रुपए टैक्स जमा कराया है। फर्म की अभी जांच जारी है। - सुशील कुमार सिंह, अपर आयुक्त ग्रेड2 एसआईबी राज्य कर विभाग

सामान्य प्रश्न

छापेमारी किस फर्म पर की गई?
नौचंदी स्थित एक फर्म पर छापेमारी की गई।
Salim Ahmad

लेखक के बारे में

Salim Ahmad

शॉर्ट बायो: सलीम अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उद्योग, व्यापार और कारोबार बीट कवर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सलीम अहमद मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान, मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उद्योग, व्यापार और कारोबार पर केंद्रित खबरें करते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

कॅरियर का सफर
सलीम अहमद ने कॅरियर की शुरुआत 1996 में राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद 2000 से 2006 तक अमर उजाला के साथ जुड़े रहे। 2006 में हिन्दुस्तान से जुड़कर काम शुरू किया और वर्तमान में उद्योग, व्यापार और कारोबार क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। सलीम कारोबार, उद्योग, व्यापार बीट पर कमांड होने के साथ बिजली, वन विभाग और अन्य जुड़े विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

विजन
उद्योग, व्यापार, कारोबार, फिल्म-इंटरटेनमेंट विषयों पर सलीम की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। सलीम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इसको केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
उद्योग और कारोबार पर मजबूत पकड़ है। निर्यात और खेल उद्योग की खबरों में उन्हें महारत हासिल है।

और पढ़ें