शराब तस्कर चंदन सिंह पटना से गिरफ्तार, दो दर्जन कांडों में था वांछित
सुमित कुमार उर्फ चंदन सिंह को पुलिस ने पटना के सगुना मोड़ से गिरफ्तार किया और हाजीपुर ले आई अपराधियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान, एसपी ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति पूछताछ में...

वैशाली पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिले का मुख्य शराब तस्कर और दो दर्जन से अधिक कांडों में वांछित सुमित कुमार उर्फ चंदन सिंह को पुलिस ने पटना के सगुना मोड़ से गिरफ्तार कर हाजीपुर लाया। जहां कागजी कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
गिरफ्तारी का विवरण
उन्होंने बताया कि अपराधियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो दर्जन कांड के आरोपी पटना जिला के सगुना मोड़ के पास रुखा हुआ है। जो पुलिस की आंख में धूल झोंककर लंबे समय से शराब का अवैध कारोबार कर रहा था और फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर एसएसपी ने शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया। टीम में औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान एवं पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सगुना मोड़ के पास छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महुआ सिंहराय निवासी सुमित कुमार उर्फ चंदन सिंह, पिता उमेश सिंह के रूप में हुई है।
मामलों की संख्या
उसके खिलाफ लगभग 26 मामले दर्ज हैं गिरफ्तार शराब तस्कर पर वैशाली के महुआ, गोरौल, सदर, भगवानपुर, औद्योगिक थाना समेत कई थानों में उसके खिलाफ लगभग 26 मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले शराब तस्करी से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ महुआ थाना में 599/2022, 654/2019, 707/2019, 258/2017 सहित 18 कांड, गोरौल थाना में 246/2021, 559/2023 और कटहरा थाना में 19/2022, सदर थाना में 285/2021, 716/2022, औद्योगिक थाना में 44/26 और भगवानपुर थाना में 272/2026, 406/2026 कांड दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। जानकारी के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। -घनश्याम कुमार


