बांका में एक ट्रक विदेशी शराब बरामद तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बांका
बांका जिले में भलजोर मध्य निषेध जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने एक 12 चक्का ट्रक से 7,956 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की। ट्रक की जांच करने पर इसमें छिपाकर रखे 906 पेटी शराब बरामद हुई। यह कार्रवाई झारखंड की ओर आ रहे ट्रक के निरीक्षण के दौरान की गई।

बांका जिले के अंतर्गत भलजोर मध्य निषेध जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद एवं जब्त की। वाहन जांच के क्रम में झारखंड की ओर से आ रहे 12 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में प्लास्टिक के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 906 पेटी में 7,956 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।


