महानंदा एक्सप्रेस के बेपटरी होने पर आधा दर्जन ट्रेनें घंटों रही विलंबित
हिन्दुस्तान, चंदौली
आरा स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस के तीन कोच बेपटरी हो गए, जिससे रेल परिचालन ठप हो गया। डाउन और अप दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत और मरम्मत कार्य के लिए ट्रेनें जगह-जगह रोकी गईं, जिसके कारण मुख्य ट्रेनों में देरी हुई।

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। आरा स्टेशन पर अप लाइन पर महानंदा एक्सप्रेस के तीन कोच बेपटरी हो जाने से रेल परिचालन ठप हो गया। हादसे के बाद डाउन और अप दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इस कारण पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली अप की सभी प्रमुख ट्रेनें काफी विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महानंदा एक्सप्रेस बेपटरी होने के बाद राहत और मरम्मत कार्य के लिए आरा-दानापुर सेक्शन पर ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा। इस दौरान दानापुर पुणे सात घंटा, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मिनट,विभूति एक्सप्रेस 4 घंटे,फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे 19 मिनट, सीमांचल एक्सप्रेस 1 घंटा 34 मिनट और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 21 मिनट की देरी से चली।


