एमजीएम रैगिंग में 17 छात्र हॉस्टल से निष्कासित, 25-25 हजार जुर्माना

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 17 छात्रों पर कार्रवाई की गई है। सभी छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है, 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह पहले चरण में कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी द्वारा की गई कार्रवाई है। अभिभावक बैठक में शामिल नहीं हुए।

एमजीएम रैगिंग में 17 छात्र हॉस्टल से निष्कासित, 25-25 हजार जुर्माना

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए सत्र-2026 के छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में 17 छात्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सभी को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 15 दिनों तक कॉलेज की पढ़ाई से निष्कासित किया गया है। ये छात्र अगले आदेश तक कॉलेज की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेंगे। कार्रवाई की जद में 2024 बैच के 14 और 2025 बैच के तीन छात्र हैं। कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी ने सोमवार देर शाम यह निर्णय लिया। नए सत्र के छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में कॉलेज में पहली बार इस स्तर पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई संबंधी पत्र सभी छात्रों को मंगलवार तक दे दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 27 और 30 सितंबर को नए छात्रों के साथ पुराने छात्रों ने रैगिंग की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित छात्रों की पहचान की गई। इस मामले में एंटी-रैगिंग कमेटी की शनिवार को एसडीएम के साथ बैठक प्रस्तावित थी, जबकि सोमवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई। हालांकि, व्यस्तता के कारण एसडीएम बैठक में शामिल नहीं हो सके। कमेटी ने सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्णय लिया। छात्रों की निगरानी में तैनात तीन होमगार्ड जवानों को भी ड्यूटी से हटा दिया गया है। उनकी जगह नए जवानों को तैनात किया गया है.

अभिभावकों को बुलाया, कोई नहीं पहुंचा

कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई से पहले सभी संबंधित छात्रों के अभिभावकों को सोमवार को कॉलेज बुलाया था, लेकिन किसी भी छात्र के अभिभावक नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा और नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के दिशा-निर्देशों के आधार पर कमेटी ने कार्रवाई का निर्णय लिया है।

सामान्य प्रश्न

✦एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के किस मामले में कार्रवाई की गई?−
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए सत्र-2026 के छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में 17 छात्रों पर कार्रवाई की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमजीएम रैगिंग में 17 छात्र हॉस्टल से निष्कासित, 25-25 हजार जुर्माना