डोरंडा में जब्त मवेशी मामले में 34 नामजद, 25 अज्ञात पर केस
रांची में पुलिस ने डोरंडा रहमत कॉलोनी में छापेमारी कर मवेशियों, चमड़े और हड्डियों की बड़ी मात्रा जब्त की है। एएसआई चंदा किस्कू ने 34 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर अवैध मांस व्यापार और तस्करी का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।

रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा रहमत कॉलोनी फ्रेंड्स कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या मवेशी के अलावा चमड़ा व हड्डी जब्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई चंदा किस्कू ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें 34 नामजद और 25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इन आरोपियों पर मवेशी काट कर उसका मांस बेचने और चमड़ा व हड्डी की तस्करी करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि 23 सितंबर को अवैध रूप से मवेशी रखकर उसे काटने की तैयारी की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित बूचड़खाना में बनाए गए शेड में 84 मवेशी के अलावा 450 चमड़ा व भारी मात्रा में हड्डी बरामद किया गया। इन मवेशियों के बारे में पूछताछ में पता चला कि नामजद आरोपी लगातार मांस की बिक्री किया करते हैं। इसी वजह से मवेशियों को लाया गया था। इधर, दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है。
इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
मिनहाज कुरैशी, अकबर कुरैशी, अफसर कुरैशी, असगर कुरैशी, सोनू कुरैशी, अरमान कुरैशी, असलम कुरैशी, बुलंद कुरैशी, सैफुल्लाह कुरैशी, सुहैल कुरैशी, मंजूर कुरैशी, एकराम कुरैशी, इबरार कुरैशी, मासूम कुरैशी, अलाउद्दीन कुरैशी, फिरोज कुरैशी, अफजल कुरैशी, दानिश कुरैशी, बबलू कुरैशी, अशफाक कुरैशी, अफजल कुरैशी, तन्नू कुरैशी, मानू कुरैशी, गुफरान कुरैशी, कैसर कुरैशी, राजू कुरैशी, असलम कुरैशी, जावेद कुरैशी, इमरान कुरैशी, फारूक कुरैशी, शाहीद कुरैशी, मजीत कुरैशी, कमल कुरैशी, शाहनवाज कुरैश।


