गोनुबाबा धाम में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सबौर के गोनुबाबा धाम में सावन माह की अंतिम सोमवारी पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पंडित सोनू झा ने इस दिन की खासियत बताया और कहा कि इससे मानसिक शांति एवं सुख-समृद्धि मिलती है। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से बाबा का जलाभिषेक किया, जिसके बाद महारुद्राभिषेक और महाआरती आयोजित की गई।

गोनुबाबा धाम में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत गोनुबाबा धाम में सावन महीने की अंतिम सोमवारी को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बाबाधाम परिसर में डाक बम, सामान्य श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गोनूबाबा धाम के पंडित सह शृंगारी बाबा के नाम से प्रसिद्ध सोनू झा ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी का विशेष महत्व है। इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजन करने से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि एवं मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चौथी सोमवारी को बाबा की सरकारी पूजा अहले सुबह तीन बजे हुई। इसके बाद डाक बम और सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से कतार में खड़े होकर बाबा का जलाभिषेक किया।

बिहार-झारखंड और बंगाल के विभिन्न जिले से यहां आकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। संध्याकालीन में बाबा का महारुद्राभिषेक और शृंगार पूजन व महाआरती की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोनुबाबा धाम में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक