23.1 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार।

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया के सैदाबाद सीमा चौकी क्षेत्र में एसएसबी और उत्पाद विभाग ने 23.1 लीटर नेपाली शराब के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मोटरसाइकिल के साथ शराब को जब्त कर लिया गया है।

23.1 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार।

23.1 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार। सैदाबाद सीमा चौकी क्षेत्र में एसएसबी और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई। फाइटर प्रीमियम व उमंगा ब्रांड की शराब के साथ मोटरसाइकिल जब्त। अररिया। एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी की जानकारी

बाहरी सीमा चौकी सैदाबाद के क्षेत्र में संयुक्त गश्ती के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को करीब 23.1 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। जानकारी के अनुसार 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में सैदाबाद सीमा चौकी के बलकार्मिकों एवं उत्पाद विभाग अररिया की टीम द्वारा संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 159/1 के समीप नेपाल से भारत की ओर नेपाली शराब की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली।

सर्च ऑपरेशन

सूचना के आधार पर संयुक्त गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 159/1 के समीप निगरानी बढ़ा दी। करीब 19:30 बजे नेपाल की ओर से भारत की तरफ आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर उसकी जांच की गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की, साइड कैबिन और सीट के नीचे से फाइटर प्रीमियम तथा उमंगा ब्रांड की नेपाली शराब बरामद हुई। कुल 23.1 लीटर शराब बरामद होने के बाद मोटरसाइकिल समेत व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

विशेषताएं

कैंप प्रभारी सिकटी उप निरीक्षक सतेन्द्र ने बताया कि सीमा क्षेत्र में शराब की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति बरामद शराब और मोटरसाइकिल को आवश्यक कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया। संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी की ओर से मुंआ सा रजनीकांत, हेड कांस्टेबल सा राजीव कुमार राभा, कांस्टेबल सा प्रवाश मंडल तथा उत्पाद विभाग की ओर से सहायक अवर निरीक्षक दिनकर कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे। जप्त शराब और गिरफ्तार तस्कर के साथ एसएसबी के जवान व अन्य।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जब्त की गई नेपाली शराब की कुल मात्रा कितनी थी?
जब्त की गई नेपाली शराब की कुल मात्रा 23.1 लीटर थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News23.1 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार।