ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशशैलजा को मेजर निखिल ने 60 दिन में की 1300 कॉल, शादी के लिए बना रहा था दबाव

शैलजा को मेजर निखिल ने 60 दिन में की 1300 कॉल, शादी के लिए बना रहा था दबाव

शैलजा हत्याकांड के आरोपी मेजर निखिल राय हांडा की रविवार को मेरठ से गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। दिल्ली पुलिस को पता चला है कि निखिल ने पिछले दो महीने में करीब 1300 कॉल शैलजा को की थीं। वह...

शैलजा को मेजर निखिल ने 60 दिन में की 1300 कॉल, शादी के लिए बना रहा था दबाव
नई दिल्ली,  वरिष्ठ संवाददाताMon, 25 Jun 2018 06:07 AM
ऐप पर पढ़ें

शैलजा हत्याकांड के आरोपी मेजर निखिल राय हांडा की रविवार को मेरठ से गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। दिल्ली पुलिस को पता चला है कि निखिल ने पिछले दो महीने में करीब 1300 कॉल शैलजा को की थीं। वह दिन में 20 बार फोन कर रहा था। पुलिस को यह जानकारी निखिल की कॉल डिटेल्स से मिली हैं।

पति ने तंग करने की बात कही : अमित ने पुलिस को बताया कि निखिल और शैलजा की दोस्ती थी और निखिल लगातार उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने अमित के बयान के बाद शैलजा की कॉल डिटेल निकाली। सबूत मिलने के बाद पुलिस ने मेजर निखिल की तलाश शुरू की। पुलिस सबसे पहले निखिल के दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित घर पहुंची। पता चला कि यहां से वह फरार हो चुका है। जिसके बाद पुलिस ने उनके नंबर पर सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह बंद था। ऐसे में नारायणा थाना पुलिस की छह टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की और रविवार सुबह मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

शैलजा से शादी करना चाहता था मेजर निखिल, मना किया तो कर दी हत्या- पुलिस

सीसीटीवी फुटेज से पहचान : मेजर अमित से पूछताछ के बाद पुलिस की एक टीम आर्मी के बेस अस्पताल पहुंची। यहां सीसीटीवी फुटेज में शैलजा के साथ आरोपी दिख गया। निखिल के पास सिल्वर रंग की होंडा कार थी, जिसमें शैलजा भी थी। जांच में अस्पताल से पता चला कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा व्यक्ति निखिल राय हांडा है और उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और मेजर अमित के बयान से मिली जानकारी के बाद निखिल के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिल गए थे। 

छह टीमें लगाई गईं : निखिल की तलाश में इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई सुशील मलिक और एसआई विकास साहू के साथ छह टीम लगाई गईं। टीम ने अस्पताल और घर पर निखिल की तलाश शुरू की। उसके दिल्ली छोड़ने की बात सामने आने पर मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया। इसके चलते उसकी लोकेशन पुलिस को पता चल गई।  

ग्लैमर वर्ल्ड से था शैलजा का नाता,रह चुकी हैं मशहूर मैगजीन की कवर गर्ल

अस्पताल आने की जानकारी थी : अस्पताल में आरोपी की पहचान के बाद दस्तावेज देखने पर पता चला कि उसने खुद को माइग्रेन से पीड़ित बताया है और अपने बेटे को भी बीमार बताकर अस्पताल में भर्ती किया है। निखिल ने पूछताछ में बताया कि शैलजा ने फोन पर उसे बताया था कि उसके पैर में परेशानी हो रही है। उपचार के लिए वह बेस अस्पताल जाती है। ऐसे में आरोपी ने उससे मिलने के लिए बेस अस्पताल में खुद को माइग्रेन का मरीज बताया था।

वीडियो कॉल करते पकड़ी गई थीं 
दिल्ली आने से पहले ही मेजर अमित ने शैलजा को निखिल के साथ वीडियो कॉल करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद अमित ने शैलजा को निखिल से बात करने के लिए मना कर दिया था। बावजूद इसके जब शैलजा नहीं मानी तो अमित ने कई बार उसका विरोध किया। अमित के दबाव के चलते कई बार शैलजा का निखिल से झगड़ा हुआ, लेकिन निखिल उसे छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं था और उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

शैलजा हत्याकांड:पति का मेजर दोस्त गिरफ्तार,प्रेम-प्रसंग में हुआ मर्डर

दीमापुर में दोनों पड़ोस में रहते थे 
मेजर अमित द्विवेदी और शैलजा की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उनका एक छह साल का बेटा भी है। अमित की दीमापुर और निखिल की पोस्टिंग मेरठ में थी। वर्ष 2014 में निखिल का मेरठ से दीमापुर ट्रांसफर हो गया। यहां अमित और निखिल पड़ोसी थे। अमित ने यहीं शैलजा की मुलाकात निखिल से कराई थी। इसके बाद शैलजा और निखिल नजदीक आ गए। अमित दो माह पहले आर्मी की विशेष ट्रेनिंग के लिए दिल्ली आए थे। उन्हें जल्द सेना की ओर से यूएन के मिशन पर सूडान जाना था। 

छह महीने पहले भी विवाद हुआ था
दोस्त होने के बावजूद मेजर निखिल ने मेजर अमित को धोखा दिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेजर निखिल और शैलजा के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों के बीच नजदीकियां पिछले करीब चार साल से थीं। दोनों में काफी बातचीत होती थी। मेजर अमित को इसे लेकर शक भी था। इसे लेकर करीब छह माह पहले ही पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। मेजर अमित और मेजर निखिल की दोस्ती में भी दरार दिखने लगी थी। हालांकि, शैलजा ने उस समय किसी तरह से मामला संभाल लिया। जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो अब शैलजा पर मेजर निखिल दबाव बना रहा था। शैलजा के विरोध करने पर उसका बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। 

शर्मनाक: बॉयफ्रेंड के उकसाने पर 17 साल की लड़की ने की पिता की हत्या

दिल्ली के साकेत का रहने वाला है निखिल
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मेजर अमित द्विवेदी मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस यह नहीं बता पाई कि मेजर द्विवेदी मेरठ में किस इलाके का रहने वाले हैं। वहीं, दूसरी ओर मेजर निखिल दिल्ली साकेत निवासी है। हाल ही में अमित और निखिल दोनों ही नागालैंड की दीमापुर पोस्ट पर तैनात रहे थे। पुलिस का कहना है कि इन दोनों के बारे में सेना से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इनके बारे में जानकारी मिलने पर इस केस में बहुत ही मदद मिलेगी। इसके अलावा दोनों के दोस्तों, परिचितों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। 

अमृतसर की रहने वाली थीं  
शैलजा मूल रूप से पंजाब के अमृतसर शहर की रहने वाली थी। शैलजा ने एमटेक करने के साथ ही भूगोल में मास्टर डिग्री की और करीब 5 वर्ष तक गुरूनानक विश्वविद्यालय में नौकरी की। इसके बाद उन्होंने एक एनजीओ के साथ काम किया। वर्ष 2009 में उनकी शादी मेजर अमित से हो गई, जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ कर अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली। 

शादी में कम पड़ी प्लेट्स, मचा बवाल, चले लात-घूंसे, एक की मौत

मिसेज इंडिया अर्थ की फाइनलिस्ट रहीं   
अपने परिवार के साथ शैलजा ने अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखा। उन्होंने वर्ष 2017 में हुई मिसेज इंडिया अर्थ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह इस प्रतियोगता के फाइनल में पहुंची। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए विशेष तौर पर एक वीडियो बनवाया था, जिसमें उन्होंने धरती को बचाने का नारा दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि शैलजा को कुकिंग, डांसिंग और हिन्दी गाने सुनने का बहुत ही शौक था। जिसके चलते उन्होंने मिसेज इंडिया अर्थ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह मिसेज इंडिया प्रतियोगिता जीतकर अपना एक अलग मुकाम हासिल करना चाहती थी। वह चाहती थी कि महिलाएं शादी के बाद भी अपने और समाज के लिए कुछ करें और अपनी प्रतिभा को दम न तोड़ने दे। परिजनों का कहना है कि शौलजा अपने आसपास और परिवार की महिलाओं को भी हमेशा आगे बैठने के लिए प्रेरित करती थीं। 

भाभी को देवर से हो गया था प्यार, परिवार को पता चला तो किया ये काम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें