विद्यापीठ चौक पर 2108 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

- मेदनीचौकी से पीछा कर पुलिस ने पिकअप को घेराबंदी कर पकड़ा, सितंबर में पकड़े गए वाहन से जुड़ रहे तार

विद्यापीठ चौक पर 2108 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद थाना की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्यापीठ चौक के पास एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। उत्पाद पुलिस के अनुसार बरामद शराब की मात्रा 2108.160 लीटर है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शराब को पिकअप वाहन में छिपाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था जिसकी सुचना उत्पाद पुलिस को मिली उसके बाद टीम ने मेदनीचौकी के पास से वाहन का पीछा शुरू किया। पुलिस से बचने के लिए चालक वाहन को लेकर आगे बढ़ता रहा लेकिन विद्यापीठ चौक के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से कार्टून में रखी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार चालक की पहचान पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के पंसारी भरतपुरा निवासी नीरज कुमारnपिता रामप्रताप यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चालक पेशे से चालक है और शराब परिवहन के मामले में संलिप्त पाया गया है。

-------

9024 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद:

पुलिस के अनुसार वाहन से 9024 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें रॉयल मैसन गोल्ड व्हिस्की के अलग-अलग साइज की बोतलें शामिल हैं। 750 एमएल की 816 बोतल, 375 एमएल की 96 बोतल तथा 180 एमएल की बड़ी संख्या में बोतलें बरामद की गईं। इसके अलावा ग्रैंड पार्टी प्रीमियम वोडका की 180 एमएल की बोतलें भी बरामद हुई हैं। सभी शराब को मिलाकर कुल मात्रा 2108.160 लीटर बताई गई है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस मामले के तार सितंबर माह में पकड़े गए एक अन्य पिकअप वाहन से जुड़ते प्रतीत हो रहे हैं। दोनों मामलों के पीछे शराब तस्करी का एक ही नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। हालांकि मुख्य माफिया और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किस स्थान से शराब बरामद की गई है?−
शराब विद्यापीठ चौक के पास एक पिकअप वाहन से बरामद की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविद्यापीठ चौक पर 2108 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार