मक्के के दो नमूने फेल, बिक्री पर तत्काल रोक
हिन्दुस्तान, गोंडा
गोण्डा जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के अभियान के तहत मक्के के बीज की लैब जांच में अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में भेजे गए पांच नमूनों में से दो मानकों पर खरे नहीं उतरे। संबंधित बीज की बिक्री पर रोक और वितरण बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

गोण्डा, संवाददाता। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मक्के के बीज की लैब जांच में बड़ी अनियमितता सामने आई है। जांच के लिए भेजे गए पांच नमूनों में से दो नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि बेलसर मार्ग स्थित तिवारी बाजार के तिवारी बीज भंडार और जय माँ दुर्गे सीड्स से लिए गए एक-एक नमूने प्रयोगशाला जांच में फेल पाया गया है। रिपोर्ट मिलते ही संबंधित लॉट की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को उक्त बीज की बिक्री और वितरण बंद करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें:मक्के के बीज के दो नमूने फेल, बिक्री पर रोक


