पीजीटी बन गए टीजीटी, एसटीईटी पास हो गए टीईटी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

विशेष: -डाटा कैप्चर फॉर्मेट (डीसीएफ) में ब्योरा दर्ज करने में भारी चूक -शिक्षकों के

पीजीटी बन गए टीजीटी, एसटीईटी पास हो गए टीईटी

विशेष: -डाटा कैप्चर फॉर्मेट (डीसीएफ) में ब्योरा दर्ज करने में भारी चूक

-शिक्षकों के स्कूल का नाम-पता से लेकर कोटि तक बदल गया

-किसी शिक्षक की 20 तो किसी की 30 से अधिक जानकारी गलत

-ऑनलाइन डाटा भरने में हुई गड़बड़ी, शिक्षक हो रहे परेशान

-डाटा कैप्चर फॉर्मेट में 60 से अधिक बिन्दुओं पर देनी थी जानकारी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता।

गड़बड़ी का विवरण

पीजीटी बन गए टीजीटी तो एसटीईटी पास टीईटी वाले हो गए। डाटा कैप्चर फॉर्मेट (डीसीएफ) में ब्योरा दर्ज करने में भारी चूक सामने आ रही है।

सभी शिक्षकों के लिए डाटा कैप्चर फॉर्मेट अनिवार्य किया गया है। इसमें 60 कॉलम में शिक्षकों को जानकारी देनी थी। शिक्षकों के स्कूल का नाम-पता से लेकर कोटि तक बदल गया है। किसी शिक्षक की 20 तो किसी की 30 से अधिक जानकारी गलत है। ऑनलाइन डाटा भरने में यह गड़बड़ी हुई है। जब शिक्षक ई शिक्षा कोष पर इसे देख रहे हैं तो कई तरह की गड़बड़ी सामने आ रही है। शिक्षक इसे लेकर परेशान हैं। शिक्षकों ने कहा कि डाटा कैप्चर फॉर्मेट में 60 से अधिक बिन्दुओं पर जानकारी देनी थी। हार्ड कॉपी में शिक्षकों ने इसे भर कर दिया। इसके बाद विभाग इसे ऑनलाइन करवा रहा है। परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के लखनलाल निषाद ने कहा कि जिले में 60 फीसदी से अधिक शिक्षकों के डाटा में 20 से अधिक बिन्दुओं पर गड़बड़ी है।

समस्या के उदाहरण

शिक्षक मीनापुर के, ई शिक्षा कोष पर डीसीएफ में स्कूल हो गया औराई

मीनापुर के शिक्षक ने कहा कि मैने डीसीएफ में अपने स्कूल का नाम भरा था। अब जब इसे खोल रहे तो औराई दिख रहा है। इसी तरह एक अन्य शिक्षक का विषय साइंस है, डीसीएफ में सामान्य विषय दिख रहा है। इसी तरह दर्जनों शिक्षकों की कैटोगरी गलत है। डीपीओ स्थापना ने कहा कि डाटा कैप्चर फॉर्मेट में कुछ चीजें शिक्षकों को ही बदलना था और कई विभाग के स्तर से थी। अगर गड़बड़ी हुई है तो इसे दिखवाया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

डाटा कैप्चर फॉर्मेट में क्या गड़बड़ी हो रही है?
डाटा कैप्चर फॉर्मेट में शिक्षकों के स्कूल का नाम-पता से लेकर कोटि तक बदल गया है और कई शिक्षकों की 20 से अधिक जानकारी गलत है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें