सुपौल : सतना में 126 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर बाइक छोड़ नेपाल भागा

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

वीरपुर, 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) वीरपुर ने सीमा सुरक्षा ड्यूटी के दौरान 126 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त की। एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। जब जवानों ने एक व्यक्ति को नेपाल से भारत की ओर आते देखा, तो वह मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। एसएसबी ने अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सतर्कता बरती है।

सुपौल : सतना में 126 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर बाइक छोड़ नेपाल भागा

वीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) वीरपुर की सीमा चौकी सतना के जवानों ने शनिवार को सीमा सुरक्षा ड्यूटी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त की। मौके से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी सतना के मुख्य द्वार पर ड्यूटी में तैनात जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर नेपाल से भारत की ओर आते देखा। जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया।

तस्करी की कोशिश

एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर मोटरसाइकिल और बोरी छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला। इसके बाद जवानों ने बोरी की तलाशी ली। उसमें 420 बोतलों में कुल 126 लीटर नेपाली देशी शराब (दिलवाले) बरामद हुई। मौके से तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। एसएसबी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त शराब और मोटरसाइकिल को उत्पाद विभाग, सुपौल के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में मुख्य आरक्षी (सामान्य) इफ्तेखार अहमद खान के नेतृत्व में एसएसबी जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 45वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए एसएसबी लगातार सतर्कता बरत रही है।

भविष्य की कार्रवाई

सीमा पर अवैध तस्करी और अन्य गतिविधियों के खिलाफ आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

सामान्य प्रश्न

एसएसबी ने कितनी मात्रा में शराब जब्त की?
एसएसबी ने 126 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुपौल : सतना में 126 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर बाइक छोड़ नेपाल भागा