गलगलिया में 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

गलगलिया में 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार गलगलिया में 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार

गलगलिया में 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार

ठाकुरगंज, निज संवाददाता। गलगलिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी और गलगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह ठीका टोली में छापेमारी कर एक घर से 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की। मादक पदार्थ पांच पैकेट में छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के मालिक 60 वर्षीय मोहम्मद जलाल को गिरफ्तार किया है। मौके से एक की-पैड मोबाइल भी बरामद हुआ है। एसएसबी की 41वीं वाहिनी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे कार्रवाई की गई। 41वीं वाहिनी की बी कंपनी भातगांव और ए कंपनी निमुगुड़ी के जवानों ने गलगलिया थाना पुलिस के साथ ठीका टोली निवासी मोहम्मद जलाल के घर पर संयुक्त रूप से छापेमारी की।

पूछताछ के दौरान जानकारी मिली

घर की तलाशी के दौरान नारकोटिक खोजी कुत्ते की मदद से पांच पैकेट में रखा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच के लिए डीडी किट का भी इस्तेमाल किया गया। बरामद पदार्थ का कुल वजन 952 ग्राम बताया गया है।

दामाद का नाम सामने आया

पूछताछ में दामाद का नाम आया सामने : पुलिस के अनुसार, मौके पर पूछताछ के दौरान मोहम्मद जलाल ने बताया कि उसका दामाद मोहम्मद शमशाद आलम मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल है और घर से बरामद संदिग्ध ब्राउन शुगर उसी की है। पुलिस ने शमशाद आलम के संबंध में भी जानकारी जुटाई है। पुलिस के अनुसार, वह पूर्व से कई मामलों में आरोपित रहा है और उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले भी दर्ज हैं।

तस्करी के नेटवर्क की होगी जांच

थानाध्यक्ष ने कहा, तस्करी के नेटवर्क की होगी जांच : गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बरामद संदिग्ध ब्राउन शुगर को जप्त कर मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में सामने आए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच होगी और मादक पदार्थ के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

संयुक्त टीम ने बरामद 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और गिरफ्तार मोहम्मद जलाल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गलगलिया थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

फोटो 02 सितंबर केगंज 3 : जप्त संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपी एवं एसएसबी जवान और पुलिस।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ठाकुरगंज में कौन सी कार्रवाई की गई?
ठाकुरगंज में एसएसबी और गलगलिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की और 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगलगलिया में 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार