मणिपुर में पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है। इस कार्रवाई में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया। भारतीय सेना और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने मिलकर यह ऑपरेशन शनिवार को किया।

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में करीब पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई। इस मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। रक्षा विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार को भारतीय सेना और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने संयुक्त रूप से की। सुरक्षा बलों को मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद असम राइफल्स के जवानों ने चुराचांदपुर जिले में दो वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 2.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन नंबर-4 बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई है।
सुरक्षा बलों ने दोनों वाहनों में मौजूद दो लोगों को भी हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।


