सोने के बिस्कुट, दस लाख नगद और गांजा के साथ दो सगे भाई सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

आरा नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर और शिवगंज से पकड़े गए तीनों तस्कर , जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान नगर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सोने के बिस्कुट, दस लाख नगद और गांजा के साथ दो सगे भाई सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

आरा नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर और शिवगंज से पकड़े गए तीनों तस्कर सौ ग्राम के सोने का बिस्कुट के अलावा 12 किलो गांजा और पिस्टल का एक मैगजीन बरामद सोने के बिस्कुट और नगदी की जांच कर रही पुलिस, खंगाले जा रहे तस्करी के नेटवर्क गांजा तस्करी के पैसे से सोने का बिस्कुट खरीदने की आ रही बात, छानबीन में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान नगर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा, सोने का बिस्कुट, बड़ी नगदी और पिस्टल की एक मैगजीन के साथ दो सगे भाई सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर शुक्रवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर-धरहरा और शिवगंज से इनकी गिरफ्तारी की गई। इनके पास से 12 किलो 535 ग्राम गांजा, 99.95 ग्राम के सोने का एक बिस्कुट, दस लाख 52 हजार रुपए नगद, पिस्टल का एक मैगजीन और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों में इब्राहिम नगर निवासी चंदेश्वर यादव के पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू और शिवगंज निवासी अशोक चौधरी के पुत्र अभिषेक कुमार सोनू और राहुल पटेल उर्फ गुड्डू शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी से गांजे और सोने की तस्करी के साथ ही अवैध हथियार के कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और अवैध हथियार के कनेक्शन को खंगाल रही है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि गांजा तस्करी के पैसे से सोने का सौ ग्राम का बिस्कुट खरीदा गया था। जब्त दस लाख रुपए भी गांजा तस्करी के ही बताये जा रहे हैं। मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार की ओर से शनिवार को नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को धरहरा-इब्राहिम नगर इलाके में स्थित एक स्टेशनरी दुकान में मादक पदार्थों की खरीद बिक्री किये जाने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ‌थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में टीम तत्काल धरहरा पहुंची और स्टेशनरी दुकान में छापेमारी कर करीब 360 ग्राम गांजा, दस हजार नगद और दो मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर शिवगंज मोहल्ले में छापेमारी कर अभिषेक कुमार सोनू और राहुल पटेल उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से करीब साढ़े 12 किलो गांजा, सोने का बिस्कुट और दस लाख 42 हजार रुपए बरामद किए गए। इस मामले में तीनों के खिलाफ नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर बिस्कुट, गांजा और मैगजीन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से खरीदते हैं और कहां बेचते हैं। मैगजीन की बरामदगी को लेकर तस्करी में हथियार कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। साथ ही तीनों तस्करों के इतिहास भी खंगाले जा रहे हैं。

गिरफ्तारी की जानकारी

प्रश्नोत्तरी

✦गिरफ्तार तस्करों के नाम क्या हैं?−
गिरफ्तार तस्करों में अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू, अभिषेक कुमार सोनू, और राहुल पटेल उर्फ गुड्डू शामिल हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसोने के बिस्कुट, दस लाख नगद और गांजा के साथ दो सगे भाई सहित तीन तस्कर गिरफ्तार