50 लाख की एमडीएमए के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कन्नौज में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 442 ग्राम MDMA बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में जानकारी दी, और एएनटीएफ ने नेटवर्क की जांच शुरू की है।

50 लाख की एमडीएमए के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी की टीम ने कन्नौज में कार्रवाई कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 442 ग्राम मादक पदार्थ एमडीएमए (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथैम्फेटा माइन) बरामद हुआ। बरामद एमडीएमए की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने आरोपियों के पास से दो आईफोन, दो एंड्रायड मोबाइल फोन और करीब दो हजार रुपये नगद भी बरामद हुआ। टीम ने स्थानीय थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। एएनटीएफ बाराबंकी टीम ने बताया कि सोमवार को टीम ने कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुरानी जीटी रोड स्थित आशा होटल के सामने घेराबंदी की। यहां से हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग निवासी विशाल यादव, सोनू यादव और सौरभ यादव तथा माधौगंज थाना क्षेत्र के सैलापुर निवासी गौरव पटेल को गिरफ्तार किया गया。

आरोपियों की पूछताछ

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे साझेदारी में मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। गौरव पटेल कन्नौज निवासी एक व्यक्ति से एमडीएमए सस्ते दामों में खरीदकर लाया था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर इसकी खरीद-फरोख्त कर रहा था। इसी दौरान एएनटीएफ टीम ने उन्हें दबोच लिया।

मामले की जांच

मामले में कोतवाली कन्नौज में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। टीम अब मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है। नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।

सामान्य प्रश्न

✦कौन से मादक पदार्थ की तस्करी की गई थी?−
मादक पदार्थ एमडीएमए (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथैम्फेटा माइन) की तस्करी की गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News50 लाख की एमडीएमए के साथ चार तस्कर गिरफ्तार