1249 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
भीटी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1.249 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। शिकायत पर पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। यह कार्रवाई पुलिस टीम द्वारा की गई जिसमें उप निरीक्षक और कांस्टेबल शामिल रहे।
भीटी,संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भीटी पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मदारभारी जाने वाले मार्ग पर ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.249 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक भी कब्जे में ले ली। प्रभारी निरीक्षक भीटी कृष्ण वली सिंह के अनुसार 29 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर मदारभारी की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही भीटी पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से कुल 1249 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोवीन अहमद उर्फ सहबाज निवासी मिझौड़ा, थाना अहिरौली और रितेश उर्फ रितिक निवासी चक कोडार मिझौड़ा, थाना अहिरौली के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित प्रभाकर राय, संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल तेजबहादुर, तारकेश्वर पासवान तथा कांस्टेबल राहुल कुमार, अत्र कुमार और आलोक कुमार शामिल रहे।


