किशनगंज : 410 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

ठाकुरगंज (किशनगंज) से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 410 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मादक पदार्थ चार पैकेट में बरामद किया गया और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

किशनगंज : 410 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रानीडांगा की कदोमनीजोत कंपनी के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 410 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ चार पैकेट में बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

तस्करी की जानकारी

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की संध्या विश्वसनीय सूचना के आधार पर विशेष गश्ती दल आमबाड़ी गांव, घोषपुकुर, राष्ट्रीय राजमार्ग-327सी की ओर रवाना हुआ। अभियान के दौरान टीम ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान अकर्म हुसैन के पास से चार पैकेट में 410 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामद पदार्थ की जांच पहले मादक पदार्थ पहचानने वाले प्रशिक्षित खोजी कुत्ते से कराई गई। इसके बाद डीडी किट से जांच की गई, जिसमें ब्राउन शुगर के लिए सकारात्मक संकेत मिले। गिरफ्तार लोगों की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी खगेन हाट निवासी अकर्म हुसैन (43), दार्जिलिंग के माटीगाड़ा दक्षिण पलाश निवासी तपन दास (34) और उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र के भोरकुलागाछ निवासी इब्राहिम हक (33) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि संदिग्ध ब्राउन शुगर पंजिपाड़ा स्थित एक जूते की दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति से लिया गया था। इसके बाद इसे घोषपुकुर में ‘दीदी’ नाम से जानी जाने वाली एक महिला को पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था। एसएसबी ने बरामद 410 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और तीनों गिरफ्तार लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फांसीदेवा थाना पुलिस को सौंप दिया है।

बरामद मादक पदार्थ

फोटो जप्त मादक पदार्थ के साथ एसएसबी जवान व कारोबारी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या एसएसबी ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया?−
एसएसबी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशनगंज : 410 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार