मानिकपुर बॉर्डर पर 920 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, अररिया
नरपतगंज (अररिया) में फुलकाहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने विशेष गश्ती के दौरान मानिकपुर बॉर्डर के पास 920 बोतल नेपाली शराब बरामद की। एक युवक को गिरफ्तार किया गया, और शराब तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

नरपतगंज(अररिया), (ए.सं.)। इंडो-नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर बॉर्डर के समीप मंगलवार को फुलकाहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने विशेष गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 920 बोतल नेपाली शराब बरामद की। कार्रवाई सीमा पीलर संख्या 188/3 के समीप शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। टीम ने तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी जीवन कुमार पिता जयराम यादव मिर्जापुर भंगही निवासी को गिरफ्तार किया गया। मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बरामदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


