बलरामपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों परेशान रहे

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर मेगा ब्लॉक के कारण प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में कई घंटों की देरी हो रही है। यात्री घंटों इंतजार कर रहे हैं और कई पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

बलरामपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों परेशान रहे

बलरामपुर, संवाददाता। गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर गोंडा के कचहरी रेलवे स्टेशन के पास तीसरी रेल लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए लिए गए मेगा ब्लॉक का असर बलरामपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जबकि दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेनों के लगातार विलंब से बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने है। घंटों इंतजार के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार कचहरी स्टेशन पर तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी वजह से गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कार्य पूरा होने तक कई ट्रेनों का परिचालन बदले हुए समय से किया जा रहा है। सबसे अधिक प्रभावित ट्रेनों में अंबाला-मऊ स्पेशल (02123) करीब 11 घंटे, सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल (01019) साढ़े 10 घंटे, जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस (15653) साढ़े सात घंटे, गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल (02511) छह घंटे 15 मिनट तथा पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01455) छह घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस (02569), गोरखपुर राप्तीसागर सुपरफास्ट (12521), अवध एक्सप्रेस (19037), आम्रपाली एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन, अवध आसाम एक्सप्रेस और योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस भी एक से पांच घंटे तक विलंबित हैं। मेगा ब्लॉक के चलते गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर (05031/05032) तथा भटनी-अयोध्या मेमू पैसेंजर (05033/05034) को निरस्त कर दिया गया है। इससे छोटे स्टेशनों के दैनिक यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कई लोग निजी वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पर इंतजार व अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.

स्टेशन पर इंतजार से बढ़ी मुश्किलें

बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के विलंब से यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। प्लेटफॉर्म पर बैठने की जगह कम पड़ने लगी है। कई यात्री फर्श पर बैठकर घंटों ट्रेन का इंतजार करते दिखाई दिए। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि यदि ट्रेनों की सटीक जानकारी समय पर मिल जाए तो बेवजह स्टेशन पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़े। नगर निवासी राजन ने बताया कि ट्रेनों की सही जानकारी समय पर नहीं मिलने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। कई बार घंटों इंतजार के बाद भी ट्रेन का समय बदल जाता है। सुनील कुमार ने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रा करना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है.

अक्सर पूछने वाले सवाल

गोंडा-कचहरी स्टेशन पर किस कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं?
गोंडा के कचहरी रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबलरामपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों परेशान रहे