हाईवे में कार और मैक्स की भिड़ंत से लंबा जाम

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

गुरुवार को गरमपानी के पास भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातीघाट से खैरना जा रही एक कार और खैरना से हल्द्वानी जा रहे मैक्स वाहन के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने यातायात को सुचारू किया और मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया।

हाईवे में कार और मैक्स की भिड़ंत से लंबा जाम

गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी के पास गुरुवार को रातीघाट से खैरना की ओर जा रही एक कार और खैरना से हल्द्वानी जा रही मैक्स वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही, कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर खैरना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद दोनों वाहन स्वामियों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया और समझौता हो गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें