जंक्शन से तीन तस्करों के चंगुल से छुड़ाए आठ बच्चे

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बाल तस्करी -बोचहां, गरहा और साहेबगंज के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर -बेंगलुरु मजदूरी कराने

जंक्शन से तीन तस्करों के चंगुल से छुड़ाए आठ बच्चे

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल सुरक्षा बल व बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बाल तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा गया है। आरपीएफ की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके साथ बेंगलुरु ले जाए जा रहे आठ बच्चों को मुक्त कराया। सुबह करीब 7 बजे आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी गाड़ी 15228 मुजफ्फरपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में 8 डरे-सहमे बच्चे दिखाई दिए।

बच्चों की जानकारी

आरपीएफ उपनिरीक्षक अशोक कुमार व रंजीत कुमार की टीम ने जब बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें मजदूरी कराने के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा है। बच्चों के साथ मौजूद साहेबगंज के मो. इमरान आलम, अहियापुर के गहरा के राज कुमार सहनी और बोचहां के संतोष कुमार को भी हिरासत में लिया गया।

लालच का खुलासा

आरपीएफ की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे बच्चों को बेंगलुरु के आसपास बंगारपेट, सोनदाद और कटपाड़ी में काम कराने ले जा रहे थे। प्रत्येक बच्चे को 10 से 12 हजार रुपये महीने का लालच दिया गया था। रेस्क्यू किए गए बच्चों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है। ये सभी मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर, गरहा और बोचहां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

कानूनी कार्रवाई

आरपीएफ ने प्रारंभिक पूछताछ, तलाशी और जब्ती के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया। सभी आठ बच्चों को भी आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी मुजफ्फरपुर के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने बच्चों को चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, तीनों तस्करों के खिलाफ मानव तस्करी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत रेलवे स्टेशनों पर लगातार निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि बच्चों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके। आठ बच्चे रेस्क्यू किये गये हैं।

प्रश्न और उत्तर

यह मामला कब पकड़ा गया?
यह मामला सोमवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पकड़ा गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।