चार्ज शीट 8 अंतिम

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

एसबीआई से तय एसओपी के अनुबंध पत्र पर ट्रस्ट के प्रतिनिधि रुप में सुभाष के हस्ताक्षर आरोप सुभाष श्रीवास्तव ने एसओपी के शर्तों का अनुपालन नहीं कराया, आरोपियों की फिजिकल फ्रिस्किंग पर भी लगाई रोक...

 चार्ज शीट 8 अंतिम

एसबीआई से तय एसओपी के अनुबंध पत्र पर ट्रस्ट के प्रतिनिधि रुप में सुभाष के हस्ताक्षर आरोप सुभाष श्रीवास्तव ने एसओपी के शर्तों का अनुपालन नहीं कराया, आरोपियों की फिजिकल फ्रिस्किंग पर भी लगाई रोक

चढ़ावा चोरी का खुलासा

सीसीटीवी के प्रभारी होते हुए सुभाष श्रीवास्तव ने स्वयं की मौजूदगी में चढा़वा चोरी रोकने का कोई भी प्रयास नहीं किया

ये भी पढ़ें: चार्जशीट 6

विशेषज्ञों की भूमिका

फ्लैग: रामशंकर यादव ट Ginnू भी आरोपियों का सहयोगी था व सुभाष श्रीवास्तव की तैनाती के बाद भी हुण्डियो की चाभी अपने पास रखता था, ट्रस्ट कर्मचारी के नाते लोकसेवक की धाराओं में केस हुआ दर्ज

अयोध्या। कमलाकान्त सुन्दरम

चार्जशीट की जानकारी

राम मंदिर में चढा़वा चोरी मामले में पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट में भारी भरकम चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में अलग-अलग आरोपियों की अलग-अलग भूमिका का भी पर्दाफाश करते हुए अपराध आरोपित किया है। पुलिस की इस विवेचना में राम मंदिर में लगाई गई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खासी मददगार साबित हुई है। हालांकि डिलीट फुटेज को रिकवर करना श्रम साध्य कार्य था लेकिन विशेषज्ञों की टीम ने इस काम बखूबी अंजाम दिया। इस चोरी के मामले में लोकसेवक से सम्बन्धित धाराएं सुभाष श्रीवास्तव व राम शंकर यादव ट Ginnू के कारण लगाई गई है।

आरोपियों की भूमिका

चार्जशीट में इन दोनों आरोपियों को ट्रस्ट का कर्मचारी बताया गया है और इनके पास ट्रस्ट के द्वारा अधिकार भी प्रदान किया गया था। ट्रस्ट से प्राप्त अधिकार से ही रामशंकर यादव ट Ginnू पूरे परिसर में बेरोकटोक आवागमन ही नहीं करता था बल्कि आदेश भी चलाता था। दूसरी ओर सुभाष श्रीवास्तव की नियुक्ति फरवरी 2021 में डा. अनिल मिश्र की सिफारिश पर तत्कालीन महासचिव चंपतराय ने की थी। चार्जशीट को लेकर अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर ट्रस्ट व एसबीआई के मध्य चढा़वा के धनराशि की गणना के लिए तय हुए एसओपी पर ट्रस्ट के प्रतिनिधि रुप में सुभाष श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर किया था। सुभाष श्रीवास्तव ने वर्ष 2022 में गणना कक्ष का चार्ज संभाला और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी भी उनके जिम्मे थी। बताया गया कि सुभाष ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर के बाद भी एसओपी की शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं कराया।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

यही नहीं सुभाष ने चोरी के आरोपियों की फिजिकल फ्रिस्किंग पर भी यह कहकर रोक लगाई थी कि यह लोग अपने है और विश्वसनीय है। इसके अलावा सुभाष की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज आरोपियों के द्वारा चढा़वे की धनराशि की चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन चोरी रोकने का कोई भी प्रयास गणना प्रभारी के द्वारा नहीं किया गया। गणना प्रभारी का यह रवैया अपराध कारित होने की बड़ी वजह बन गया क्योंकि आरोपियों ने सुभाष श्रीवास्तव व राम शंकर यादव ट Ginnू के सहयोग को एश्योरेंस मान लिया। इससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा और एक-एक आरोपी ने लगातार धनराशि की धड़ल्ले से चोरी की। रामशंकर यादव ट Ginnू ने गणना कक्ष का प्रभार सुभाष श्रीवास्तव को सौंपने के बाद हुण्डियो की चाभी अपने ही कब्जे में रखी थी। उसने गणना में अपने भतीजे मनीष को भी लगाया था.

बाक्स:

चोरी का पहली बार खुलासा

राम मंदिर के कर्मचारी आनंद चौधरी ने सबसे पहले पकड़ी चोरी

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना का पर्दाफाश सबसे पहले ट्रस्ट के कर्मचारी आनंद चौधरी ने चार जून को किया था। उसने बाथरूम में अविनाश शुक्ला के द्वारा चोरी के सवा दो लाख रुपए को रिकवर कर वीडियो बनाया और फिर तत्कालीन महासचिव चंपतराय को व्हाइट एप पर भेजे कर सूचित किया था। पुनः पांच जून को दर्शन पास के प्रभारी नरेंद्र ने सीसीटीवी फुटेज को अपने लैपटॉप में सुरक्षित कर डा अनिल मिश्र व गोपाल राव की मौजूदगी में चंपतराय को दिखाया जिसमें कई बार चोरी करते हुए लोग दिखाई दिए। इसके बाद मामला गंभीर हुआ और चंपतराय ने 67 कर्मचारियों को बुलाकर उनसे पूछताछ की। पुनः आरोपियों से धनराशि की रिकवरी कराई और सुपुर्द नामा लिखवाकर ट्रस्ट के लाकर में धनराशि को सुरक्षित कराया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राम मंदिर में चढा़वा चोरी मामले में किसने चार्जशीट दाखिल की है?−
पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
ये भी पढ़ें: चार्ज शीट 3
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार्ज शीट 8 अंतिम