सीवान के रास्ते वैशाली ट्रेन ले जाई जा रही 1416 लीटर शराब बरामद
सीवान महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम हाईवे पर 1416 लीटर अंग्रेजी बीयर बरामद की गई है। दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की और गाड़ी को रोका, जहां बीयर का बड़ा जखीरा मिला।

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम हाईवे पर सीवान के रास्ते वैशाली जा रही एक पिकअप वैन से 1416 लीटर अंग्रेजी बीयर मंगलवार को बरामद की गई। वहीं पिकअप के साथ वैशाली जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
छापेमारी का कारण
बहरहाल, उत्पाद विभाग के मद्य निषेध निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सदर के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। उत्पाद इंस्पेक्टर अंकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर सीवान के रास्ते वैशाली जिला ले जायी जा रही है।
पिकअप को रोकना
इसके खबर लगते हुए उत्पाद विभाग की टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर के पास वाहन जांच अभियान शुरू कर दी। इसी क्रम में जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक पुलिस टीम को देखकर वाहन लेकर भागने लगा। हालांकि टीम ने उसका पीछा करते हुए हकाम हाईवे पर पिकअप को घेरकर रोक ली।
बीयर की बरामदगी
उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 1416 लीटर अंग्रेजी बीयर बरामद हुई। साथ ही वैशाली जिले के तिलहौता थाना क्षेत्र के समसपुरा गांव के चंदन कुमार व चंदन राय को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
तस्करी की जांच
पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी, और उसे कहां पहुंचाना था। शराब की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिले में अवैध शराब के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी है।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


