चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

बाराबंकी में हाल ही में प्रशासनिक फेरबदल के दौरान 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से हैदरगढ़ की एसडीएम मधुमिता सिंह को अंबेडकरनगर स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। नए अधिकारियों का आगमन बाराबंकी में होगा।

 चार एसडीएम का गैर जनपद तबादला

बाराबंकी। दो दिन पहले शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल में 181 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ की एसडीएम मधुमिता सिंह को अंबेडकरनगर स्थानांतरित कर दिया गया है। खास बात यह है कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही हैदरगढ़ एसडीएम का कार्यभार संभाला था। जिलाधिकारी ने यह बदलाव वकीलों के प्रदर्शन के बाद यहां तैनात रहे एसडीएम राजेश विश्वकर्मा को रामसनेहीघाट तहसील भेजा था और मधुमिता सिंह को एसडीएम हैदरगढ़ की जिम्मेदारी दी थी। उनके कार्यभार संभालने के एक सप्ताह के अंदर ही यह तबादला आदेश जारी हो गया। इसके अवाला अन्य अधिकारियों में एसडीएम मो. शम्सतबरेज खान, जो पहले हैदरगढ़ के एसडीएम रह चुके हैं।

उन्हें हाथरस भेजा गया है। इसके अलावा, अनुराग सिंह का तबादला बदायूं और प्रीति सिंह का तबादला रायबरेली जनपद में किया गया है। ये सभी अधिकारी बाराबंकी जनपद में विभिन्न स्थानों पर एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। आने वाले नए एसडीएम में प्रतापगढ़ से शैलेंद्र कुमार वर्मा, उन्नाव से प्रज्ञा पांडे, बागपत से भावना सिंह और लखीमपुर खीरी से अश्वनी सिंह को बाराबंकी भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।