ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलॉकडाउन उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में 3811 लोग हिरासत में लिए गए, 381 वाहन जब्त

लॉकडाउन उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में 3811 लोग हिरासत में लिए गए, 381 वाहन जब्त

दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर रविवार को पुलिस ने 3811 लोगों को हिरासत में लिया। उसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। यह सभी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाये गये थे। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 381 वाहन...

लॉकडाउन उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में 3811 लोग हिरासत में लिए गए, 381 वाहन जब्त
एजेंसी,नई दिल्ली।Mon, 30 Mar 2020 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर रविवार को पुलिस ने 3811 लोगों को हिरासत में लिया। उसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। यह सभी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाये गये थे। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 381 वाहन जब्त भी किए गए।

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों को दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया था। इन सबको कानूनी कार्यवाही के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

जबसे दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन कफ्यूर् पास (मूवमेंट पास) बनाने की सुविधा मुहैया कराई तब से लोगों ने दो दिन के अंदर राहत महसूस की है। रविवार को केवल 1868 मूवमेंट पास ही बनवाये गये। रविवार पांच बजे तक इकट्ठे हुए आंकड़ों के मुताबिक धारा-188 के तहत 153 मामले दर्ज किए गए।

लॉकडाउन उल्लंघन पर महाराष्ट्र पुलिस ने की कार्रवाई

लॉकडाउन उल्लंघन के चलते महाराष्ट्र पुलिस ने भी ऐसे लोगों पर सख्ती दिखाई है। पुणे के पिंपड़ी चिंचवाड़ इलाके में कोरोना वायरस लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर 20-25 अज्ञात लोगों के साथ ही 13 अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी पर आरोप है कि ये लॉकडाउन के बावजूद शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए एकत्रित हुए थे।

बेंगलुरु में 282 गाड़ियां जब्त

कर्नाटक पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में बेंगलुरु से 282 गाड़ियां जब्त की है। इनमें से 122 यलहांका, 50 चिक्काजला, 110 देवनहल्ली से जब्त की गई है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें