स्कूल बस से तीर्थयात्रियों की वैन की हुई टक्कर, दो घायल

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

आमस थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ के पास एक वैन, जिसमें तीर्थयात्री सवार थे, की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूल बस से हो गई। इस हादसे में वैन के कुक, कृष्णपाल, घायल हो गए हैं। अन्य यात्रियों को सुरक्षित गयाजी भेज दिया गया। वैन चालक ने बताया कि बस अचानक सामने आ गई थी।

स्कूल बस से तीर्थयात्रियों की वैन की हुई टक्कर, दो घायल

आमस थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ के पास जीटी रोड की दक्षिणी लेन पर सोमवार की अहले सुबह तीर्थयात्रियों से भरी वैन की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूल बस से हो गई। हादसे में वैन में सवार तीर्थयात्रियों के लिए खाना बनाने वाला कुक वाहन के अगले हिस्से में दब गया। स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर आमस सीएचसी पहुंचाया। घायल की पहचान दिल्ली निवासी कृष्णपाल के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। एक अन्य यात्री सरदार शर्मा को भी मामूली चोटें आई हैं।

वैन चालक अश्विनी दुबे ने बताया कि गलत दिशा से अचानक बस सामने आ जाने के कारण संतुलन बिगड़ गया और टक्कर हो गई। वैन में 28 तीर्थयात्री सवार थे, जो वाराणसी से गयाजी जा रहे थे। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सभी अन्य यात्रियों को सुरक्षित बस से गयाजी भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्कूल बस से तीर्थयात्रियों की वैन की हुई टक्कर, दो घायल