मेहंदीघाट गंगा पुल से मैदा लदा ट्रक नदी में गिरा

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

मल्लावां में रविवार सुबह मेहंदीघाट गंगा पुल पर एक हादसा हुआ, जब हरदोई से कन्नौज की ओर जा रहा मैदा लदा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गया। ट्रक में चालक और परिचालक सवार थे, जिनकी तलाश के लिए गोताखोरों ने सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेहंदीघाट गंगा पुल से मैदा लदा ट्रक नदी में गिरा

मल्लावां। तड़के मेहंदीघाट गंगा पुल पर रविवार एक बड़ा हादसा हो गया। हरदोई से कन्नौज की ओर जा रहा मैदा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा। सूचना मिलते ही कन्नौज पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग का निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेडिंग, ट्रैफिक कोन और पीली पट्टी लगाकर यातायात को नियंत्रित किया गया। कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में आवागमन सामान्य कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

हादसे के समय ट्रक में चालक और परिचालक सवार थे। दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को नदी से बाहर निकालने और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मल्लावां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि दुर्घटना कन्नौज जनपद की सीमा में हुई है, इसलिए वहां की पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।