तेज बारिश से तीन ट्रक भिड़े, चालक समेत चार नाजुक
झांसी-शिवपुरी एनएच पर बारिश के कारण एक गंभीर हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रेक लिया, जिससे पीछे आ रहे दो ट्रक टकरा गए। हादसे में एक चालक केबिन में फंस गया और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया और जांच शुरू की।

झांसी। झांसी-शिवपुरी एनएच पर बारिश की वजह से भीषण हादसा हुआ। गांव डगवाहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रेक ले लिए। जिसमें पीछे से आ रहे मौसमी से भरे दो ट्रक घुस गए। हादसे के बाद एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौसमी सड़क पर बिखर पड़ी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है। मुरैना मध्य प्रदेश के रहने वाले 30 वर्षीय मुनेश ट्रक चालक हैं। वह ग्वालियर निवासी साथी हेल्पर सुनील के साथ ट्रक में मौसमी भरकर शिवपुरी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही डगरवाहा के पास पहुंचे। तभी उनके आगे तमिलनाडु के रहने वाले 45 वर्षीय मुवेदन अपने ट्रक में नारियल लादकर साथी बैलूटमोटम के साथ तमिलनाडु से दिल्ली जा रहे थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मुवेदन ने अचानक ब्रेक ले लिए। जिससे पीछे आ रहे ट्रक चालक मुनेश का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पीछे से टकरा गया। इसी बीच मुनेश के ट्रक के पीछे मौसमी लदाकर आ रहा एक अन्य ट्रक भी टकरा गया। जिसमें ग्वालियर निवासी चालक आकाश उनके साथी हेल्पर साहिल जाटव भी घायल हो गए। हादसे में एक साथ तीन ट्रकों की भिड़ंत के बाद मौसमी सड़क पर बिखर गई। वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। लेकिन, मुनेश ट्रक की केबिन फंस गए। हाइड्रा से किसी तरह ट्रक को अलग कर चालक को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डोंगरी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि तीनों ट्रकों को हटायाकर यातायात सुचारू किया गया है। जांच की जा रही है。
तीन ट्रकों की भिड़ंत से मचा हड़कंप
झांसी में बारिश से तीन ट्रकों की हुई भिड़ंत के बाद हाइवे पर हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार दहल उठे। चश्मदीदों ने बताया कि आगे जा रहे ट्रक ने ब्रेक लिए। इसके बाद पीछे आ रहा ट्रक घुस गया। उसके पीछे आ रहे ट्रक भी पीछे से टकरा गया। एक के बाद एक तीन ट्रकों की भिड़ंत के बाद चीख-पुकारें मच गई। लोग मदद को दौड़े। इधर टक्कर के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह यातायता सुचारू किया।


