टायर फटते ही हाईवे पर पलटी डीसीएम, रेलिंग तोड़ खेत में जा गिरी

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

कोलकाता से आगरा जा रही एक डीसीएम का अगला टायर फटने से गुरुवार दोपहर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ। डीसीएम खेत में पलट गई, जबकि चालक और स्टाफ सुरक्षित बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना लखनपुर हाईवे पर हुई, जहां स्थानीय लोगों ने मदद की। यदि डीसीएम बिजली के खंभे से टकराती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

टायर फटते ही हाईवे पर पलटी डीसीएम, रेलिंग तोड़ खेत में जा गिरी

कोलकाता से परवल लेकर आगरा जा रही एक डीसीएम का अगला टायर फटने से गुरुवार दोपहर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित डीसीएम रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और स्टाफ मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच निकले। हादसा गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे लखनपुर हाईवे पर हुआ। अलीगढ़ निवासी चालक योगेंद्र और हाथरस निवासी आकाश डीसीएम से परवल लेकर आगरा जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक अगला टायर फटने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार डीसीएम हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए खेत में पलट गई।

हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वाहन में फंसे चालक व स्टाफ को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां डीसीएम पलटी, वहां कुछ ही दूरी पर हाईटेंशन बिजली लाइन का खंभा था। यदि वाहन उससे टकरा जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। संयोग से डीसीएम खंभे तक पहुंचने से पहले ही रुक गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने का काम शुरू कराया गया। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।