चैत्र नवरात्र में छपरा रूट की 9 जोड़ी ट्रेनों का मैहर मेला में होगा ठहराव
चैत्र नवरात्रि के दौरान मैहर वाली मईया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनाने हेतु रेलवे ने मैहर जंक्शन पर नौ जोड़ी नियमित ट्रेनों का अस्थायी ठहराव तय किया है। छपरा रूट से मुंबई, चेन्नई, वलसाड और सूरत जाने वाली ये ट्रेनें 10 से 22 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर अप और डाउन दिशा में पांच मिनट रुकेंगी।

मैहर जंक्शन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोपालगंज। चैत्र नवरात्री में जिले के लोगों को मैहर वाली मईया के दर्शन करने जाना अब आसान होगा। इसको लेकर रेलवे ने छपरा रूट से मुंबई, चेन्नई, बलसाड़ व सूरत जाने वाली नौ जोड़ी नियमित ट्रेनों का मैहर जंक्शन पर अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। मेला देखने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर इन ट्रेनों की ठहराव अप व डाउन साइड से 10 से 20 अक्टूबर के बीच मैहर जंक्शन पर पांच मिनट के लिए कराया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रेलवे सुमित कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10 से 20 अक्टूबर तक चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर रूकेगी। इसी तरह पूरटच्चि तलैव्वर डा0 एम.जी.आर. सेन्ट्रल (चेन्नई) से 10 से 19 अक्टूबर तक चलने वाली 12669 पूरटच्चि तलैव्वर डा0 एम.जी.आर. सेन्ट्रल-छपरा एक्सप्रेस, वलसाड से 10 से 17 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19051 वलसाड़-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, सूरत से 11 से 21 अक्टूबर तक चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस, छपरा से 12 से 22 अक्टूबर तक चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का ठहराव मैहर जंक्शन पर होगा। इधर, छपरा से 12 से 21 अक्टूबर तक चलने वाली 12670 छपरा- पूरटच्चि तलैव्वर डा0 एम.जी.आर. सेन्ट्रल (चेन्नई) एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से 12 से 19 अक्टूबर तक चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस, छपरा से 11 से 21 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19040 छपरा-सूरत एक्सप्रेस मैहर जंक्शन पर रूकेगी। इसके अलावे गोरखपुर से मुंबई व गुजरात जाने वाली सभी ट्रेनों की ठहराव की व्यवस्था रेलवे की ओर से मैहर जंक्शन पर किया गया है।

