खेल : महिपाल काउंटी के लिए सरे से जुड़े

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजस्थान के ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर ने शेष काउंटी चैंपियनशिप सत्र के लिए सरे से जुड़ गए हैं। वह छह मैचों में उपलब्ध रहेंगे। लोमरोर, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में राजस्थान की कप्तानी की है, सरे में राजस्थान के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके पिछले प्रदर्शन में उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ 300 रन की नाबाद पारी खेली थी।

खेल : महिपाल काउंटी के लिए सरे से जुड़े

लंदन, एजेंसी। राजस्थान के ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर मंगलवार को शेष काउंटी चैंपियनशिप सत्र के लिए सरे से जुड़ गए। वह टीम के लिए छह मैच में उपलब्ध रहेंगे। लोमरोर सरे से जुड़ने वाले राजस्थान के दूसरे खिलाड़ी हैं। लेग स्पिनर राहुल चाहर पहले ही टीम का हिस्सा हैं और दो मैच खेल चुके हैं। सरे ने कहा, 26 वर्षीय महिपाल रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य राजस्थान की कप्तानी करते हैं, जहां वह सरे के स्पिन गेंदबाज चाहर के साथ खेलते हैं। वह शीर्ष छह में बल्लेबाजी करने वाले बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं और 63 प्रथम श्रेणी मैच में उनका औसत 42.62 है।

नवंबर 2024 में उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ राजस्थान के लिए नाबाद 300 रन की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। सरे के आगामी मुकाबलों से पहले स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर विल जैक्स और डैन लॉरेंस की सेवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण लोमरोर को टीम में शामिल किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : महिपाल काउंटी के लिए सरे से जुड़े